Benefits of papaya और जाने इस के औषधि गुण व पपीता खाने का सही समय

benefits of papaya: पपीता के फायदे, पपीता कब खाना चाहिए? पपीता में कौन सी औषधि गुण पाए जाते हैं? और पपीता खाने से क्या-क्या नुकसान होता है जाने? और क्या यह आपके सेहत पर नुकसान पहुंचा सकते हैं? पपीता खाने के बाद हमें किस चीज का सेवन नहीं करना चाहिए? इन सभी चीजों के बारे में नीचे बताया गया| अगर आप इस पपीता के बारे में ज्यादा जाना चाहते हैं तो नीचे विस्तार से दिया गया है जरूर पढ़ें…..

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों पपीता का वैज्ञानिक नाम कैरीका पपाया (Carica papaya) है| भारत में पपीता आज से लगभग 300 वर्ष पूर्व आया था| इसकी फैमिली के केरीकेसी (Caricaceae) है| पपीता स्वादिष्ट होता ही है| इसके अलावा यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है| पपीता भूख और शारीरिक शक्ति को बढ़ाता है|

दोस्तों पपीता में भरपूर मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं| विटामिन C, विटामिन A, फाइबर और पोटैशियम आदि पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं| जिनके कारण आयुर्वेद में पपीता के पत्ते, बीज, जड़ और फल सबके रोगों के लिए उपचार के तौर पर प्रयोग किया जाता है| यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद व लाभकारी है|

और भी पढ़े…..khajur khane ke fayde खजूर खाने से ब्लड शुगर, त्वचा और बालों के साथ जाने 10 फायदे और नुकसान

पपीता खाने का सही समय (papita ke fayde)

खाली पेट पपीता खाने के फायदे: दोस्तों पपीता (papaya) में बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी और अधिक मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं| एक्सपर्ट का मानना है कि पपीता खाने का सही समय सुबह का समय है| यानी रोजाना सुबह उठकर खाली पेट पपीता का सेवन अगर आप करते हैं| तो आपको कई सारे हेल्थ बेनिफिट मिल सकते हैं| पपीता विटामिन से भरपूर है इसके अलावा इसमें फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और बीटा जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं|

पपीता (papaya) में कैलोरी की मात्रा कम होने के अलावा फाइबर का एक उत्कृष्ट सूत्र माना जाता है| यह आपके वजन को कम करता ही है यहां तक कि यह कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है| पपीता टॉक्सिन को बाहर निकालता है और पाचन तंत्र यानी कि डिगेस्टिव सिस्टम (Digestive System) को साफ करने में सहायक है| यह सूजन, पेट खराब और कब्ज जैसी परेशानियों को दूर रखता है|

और भी जाने…..काजू खाने के फायदे कब और कैसे खाए जाने इसके सही तरीके

पपीता के औषधीय गुण जाने (benefits of papaya for skin)

benefits of papaya for skin: पपीता में बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं| यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी है| अगर हम पपीते का नियमित रूप से सेवन करते हैं| तो हमारे त्वचा व शरीर को स्वस्थ रखता है|

वजन कम करने में सहायक: दोस्तों अगर आप अपने शरीर के वजन को घटाने की कोशिश कर रहे हैं| तो आपको रोजाना सुबह उठकर खाली पेट पपीता (papaya) का सेवन करना चाहिए| यह फाइबर से भरपूर और कम कैलोरी वाला फल है| यह आपका पेट फुल रखेगा जिसकी वजह से आपको बहुत ही कम मात्रा में भूख लगेगी| और इसी वजह से आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा|

धमनियों को रखता है स्वस्थ: पपीते में विटामिन C, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर की मौजूदगी शरीर की धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं| जो ब्लड फ्लो को बढ़ावा देती है यह ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाकर शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेबल को कम करता है| जिससे हार्ट की बीमारी और आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है|

और भी पढ़े….anjeer khane ke fayde अंजीर बनाए ऊर्जावान कमजोरी को करे दूर पुरुषों के सेक्सुअल ताकत के लिए रामबाण

शरीर की सूजन से राहत: दोस्तों पपीते में पेप्सिन एंजाइम होता है| जो कि यह एक नेचुरल पेन किलर है| इसके अलावा यह शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है|

आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद: पपीते में न्यूट्रेन जैक्स थीन और विटामिन C जैसी कई पोषक तत्व होते हैं| जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी है| इसके सेवन से त्वचा को भी फायदा होता है| विटामिन सी होने की वजह से इसमें beta-carotene और लाइकोपीन जैसे carotene शामिल है| जो स्किन में चमक लाने का काम करते हैं| यही वजह है कि इसके सेवन से चेहरे की झुर्रियां और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है|

कैंसर और लीवर के लिए: दोस्तों पपीते में बहुत सारे ऐसे औषधि गुण पाए जाते हैं| जो आपके लीवर को स्वस्थ और कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं|

और भी पढ़े….ashwagandha ke fayde पुरुषों के लिए वरदान शारीरिक कमजोरी और सेक्सुअल समस्या को करे दूर जाने लाभ

पपीता खाने के नुकसान (side effects of papaya)

Papita ki taseer: दोस्तों पपीता (papaya) खाना स्वादिष्ट और पौष्टिक तो है| लेकिन पपीते की तासीर गर्म होती है| इसलिए ठंडी चीजों के साथ इसका सेवन करने से बचना चाहिए| आयुर्वेद के अनुसार शरीर में गर्मी बढ़ने पर पपीते का सेवन करने से बचना चाहिए| इसके साथ ही गर्मी के मौसम में पपीते का सेवन सीमित मात्रा में ही करें|

गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली महिलाएं जिनके पास 1 साल से कम उम्र के शिशु हो तथा पथरी होने पर अस्थमा व पित्त प्रकृति के लोग या साथ में ही आपको अगर डायरिया हो जाए तो ऐसे में पपीते का सेवन बिल्कुल भी ना करें| यह आपके शरीर के तापमान को बढ़ाता और आपकी बिगड़ती सेहत में और side effects of papaya पहुंचाएगा|

और भी पढ़े…..pregnancy symptoms in Hindi गर्भावस्था के लक्षण हिंदी में जाने

Follow on Google news

Leave a Comment