new Business कम लागत में शुरू करें जाने 5 नये बिजनेस आइडिया

5 new Business ideas: दोस्तों बढ़ती बेरोजगारी की दुनिया में हर व्यक्ति यह सोच कर परेशान रहता है|कि वह अपना और अपने परिवार का खर्चा हुआ किस तरह से देखें| अच्छी पढ़ाई और डिग्री को लेने के बाद भी उससे कहीं पर भी अच्छी जॉब नहीं मिलती और वह इधर-उधर भटकता रहता है| ऐसे में वह अपने परिवार का खर्चा चलाने के लिए कोई बिजनेस खोलना चाहता है| तो आज की इस पोस्ट में मैं 5 बिजनेस आइडिया के बारे में बताउंगा जो कम लागत में शुरू किया जा सकता है|

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

और भी जाने…..दुबई में जॉब चाहिए तो क्या करें जाने महत्वपूर्ण बातें

कम खर्च में बिजनेस कैसे शुरू करें? (5 new Business ideas)

new Business ideas: दोस्तों बिजनेस शुरू करने से पहले आपको एक चीज की जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए| आप जिस क्षेत्र में जिस जगह पर जिस एरिया में अपने बिजनेस को शुरू करने वाले हैं| वह एरिया व जगह कैसा है क्या आपका वहां पर बिज़नस चलेगा या नहीं चलेगा| इसके बाद आप वहां पर बिजनेस शुरू कर सकते हैं|

दोस्तों अगर आप कम लागत में बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो यह बिजनेस घर में रहकर कर कुछ महिलाएं भी कर सकती हैं|

और भी पढ़े…..कनाडा में job कैसे पाये जाने कुछ महत्वपूर्ण बातें

कम खर्च में महिलाओं के बिजनेस जाने

1- कपड़े का बिजनेस: दोस्तों अगर आप कम पैसे में एक बेहतरीन बिजनेस शुरू करना चाहते हैं| तो रेडीमेड कपड़ो का बिजनेस शुरू कर सकते हैं| यह ऐसा बिजनेस है जिसमें आपको पहले दिन से ही मुनाफा होना शुरू हो जाएगा| वैसे तो कपड़े का बिजनेस कोई भी शुरू कर सकता है| लेकिन इस बिजनेस के लिए हुनर और समझ बहुत जरूरी होती है| यदि आपको कपड़े का अच्छे से ज्ञान है और मार्केट का समझ है तो यह बिजनेस आपके लिए सबसे अच्छा बिजनेस है|

दोस्तों इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले एक छोटी सी दुकान की जरूरत होगी| जिसमें आप 20 हजार से लेकर 1 लाख तक निवेश करके इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं और अच्छा लाभ ले सकते हैं| बस आपको इतना ध्यान रखना है जिस जगह पर आप बिजनेस कर रहे हैं| वहां के फैशन के बारे में आपको जानकारी होना बहुत जरूरी है| साथ ही मैं ही आपको कपड़े की क्वालिटी और ब्रांड के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है| इस बिजनेस से आप 30 से 40 प्रतिशत का मुनाफा आसानी से ले सकते हैं|

2- ब्यूटी पार्लर: दोस्तों आज काल की महिलाएं ब्यूटी पार्लर के लिए अपने आसपास के शहर एवं कस्बों में जाया करती हैं| अगर आप इस बिजनेस को अपने गांव में ही शुरू करते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा| इस बिजनेस को आप अपने घरेलू कार्य को करते हुए पार्ट टाइम में भी शुरू कर सकते हैं|

दोस्तों ब्यूटी पार्लर के बिजनेस को शुरू करने के लिए मेकअप और ब्यूटी टिप्स का बेसिक जानकारी होना बहुत जरूरी है| इसके लिए आप अपने नजदीकी शहर में इसकी ट्रेनिंग भी ले सकते हैं और इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं| ब्यूटी पार्लर के बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको 20 हजार रूपये की निवेश करने की जरूरत है| इसके बाद आप इस ब्यूटी पार्लर से 15 से 20 हजार रूपये महीने का लाभ ले सकते है|

कम खर्च में पुरुषों के बिजनेस जाने

3- हेयर सैलून (बाल कटिंग): दोस्तों हेयर कटिंग सैलून का बिजनेस अगर आप करना चाहते हैं| तो यह आपके लिए सबसे सस्ता और आसान बिजनेस है| इस बिजनेस को करने के लिए आपको बहुत ही कम लागत में अच्छा मुनाफा मिल सकता है| हेयर कटिंग सैलून को खोलने के लिए आपको सबसे पहले एक अच्छी एरिया और जगह की तलाश करनी होगी| जहां पर बहुत भीड़ भाड़ वाली जगह हो लोग वहां पर आते जाते हो|

उसी जगह पर आपको एक रेंट पर रूम लेना पड़ेगा| रूम लेने के बाद आप हेयर कटिंग के कुछ सामान को खरीद कर उस रूम में रख सकते हैं जैसे- दर्पण सीसा (mirror), कंघी, कैची और शेविंग क्रीम आदि| इसके बाद आप धीरे-धीरे वहां पर काम करना चालू कर देते हैं| और आप अपनी शॉप पर दो-तीन वर्करों को रख सकते हैं |और इसके बाद अच्छा खासा पैसा हेयर कटिंग सैलून से कमा सकते हैं|

4- फल जूस: दोस्तों जूस बार या जूस शॉप बिजनेस की बात करें तो यह हमेशा चलने वाला बिजनेस है| जहां पर आपको बहुत ही कम लागत में ज्यादा मुनाफा देखने को मिल सकता है| आज के समय में हर कोई जागरूक हो चुके हैं हर कोई अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहता है| अपने शरीर और स्वास्थ्य को अच्छा बनाने के लिए अच्छे-अच्छे फलों का जूस पीते हैं| इसी वजह से जूस का बिजनेस एक अच्छे लेवल पर चल रहा है| हर कोई अपने पसंद के हिसाब से अलग-अलग प्रकार का जूस पीता है| कोई मुसम्मी, पाइनएप्पल, संतरे, अनार, केला शेक, गाजर और चुकन्दर आदि का शेक जूस पीता है| सभी अपने पसंद के हिसाब से अलग-अलग जूस पीते हैं| ऐसे बहुत से लोग हैं जो छोटे लेवल पर जूस का बिजनेस कर रहे हैं| और लाखों का मुनाफा ले रहे है|

5- चाय की दुकान: दोस्तों अगर आप कम लागत में बिजनेस करना चाहते हैं| तो आप चाय की दुकान का बिजनेस जरूर करें| यह बहुत ही कम लागत में शुरू किया जा सकता और बहुत ही जादा मुनाफा लिया जा सकता है| आपको एक ऐसी जगह को खोजना होगा यहां पर बहुत ही ज्यादा लोग रहते हैं| वह जगह भीड़ भाड़ वाली जगह हो वहां पर आप अपने चाय का स्टाल लगा सकते हैं और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं|

आपको सबसे पहले अपने चाय की अलग-अलग ब्राइटी रखनी होगी और जिस के अलग-अलग दाम लगाना होगा| इस तरह से आप चाय के बिजनेस से अच्छा से अच्छा मुनाफा ले सकते हैं और इसे आप कम लागत में शुरू कर सकते हैं|

निष्कर्ष: दोस्तों आज की पोस्ट में मैंने 5 ऐसे बिजनेस के बारे में बताया है| जिसे आप बहुत ही कम लागत में शुरू कर सकते हैं| और बहुत ही ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं| अगर यह बिजनेस आपको अच्छा लगा हो तो इस बिजनेस को शुरू जरूर करें| और अपनी किमती राय कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर दें|

और भी जाने……….

Follow on Google news

Leave a Comment