Monday, March 27, 2023
HomeTop Businesswedding card printing business शादी का कार्ड छापने का बिजनेस शुरू करें...

wedding card printing business शादी का कार्ड छापने का बिजनेस शुरू करें बहुत ही कम लागत में जाने इसकी पूरी प्रक्रिया

wedding card printing business: दोस्तों अगर आप किसी बिजनेस को करना चाहते हैं और आप यह सोच रहे हैं| कि मुझे बहुत ही कम लागत में किसी बिजनेस को शुरू करना होगा| आपके पास इतना बजट नहीं है कि आप कोई बड़ा बिजनेस को कर सके| तो मैं आपको आज की इस पोस्ट में एक छोटा सा शादी का कार्ड छापने के बिजनेस को बताऊंगा| जिससे बिजनेस करके आप लाखों कमा सकते हैं| यह बिजनेस हर सीजन में काम आता है| और समय-समय पर इसकी जरूरत पड़ती है| तो यह बिजनेस आपका बहुत ही अच्छा चलेगा| अगर आप इस बिजनेस को अच्छी तरह से जान जाते हैं तो आप हर महीने हर सीजन में अच्छा पैसा कमा सकते हैं|

दोस्तों आज की इस पोस्ट में शादी के कार्ड छापने के बिजनेस के बारे में ही बात करूंगा| इसमें कितना लागत आता है? और इसमें क्या-क्या करना होगा? इन सभी चीजों की जानकारी नीचे विस्तार से बताया जाएगा ज्यादा जानने के लिए जरूर पढ़ें…….

और भी पढ़े…..Business कम लागत में शुरू करें जाने 5 नये बिजनेस आइडिया

शादी का कार्ड छापने का बिजनेस कैसे शुरू करे? wedding card printing business

wedding card printing business: दोस्तों कार्ड प्रिंटिंग की बात करें या शादी की कार्ड की बात करें तो धीरे-धीरे इस कार्ड की फसिलिटी बढ़ती जा रही है लोग हर तरह के कार्डो की मांग करते है और कार्ड की छपाई करवाते हैं| जैसे चाहे वह साथ शादी के कार्ड हो या बर्थडे पार्टी, सगाई, प्रित भोज, बहुभोज या मृत्यु भोज हो हर प्रकार के कार्ड की लोग छपाई करवाते हैं|

इसी तरह से आपको बहुत सारे कार्ड छापने का ऑफर मिलता रहेगा| लोगों द्वारा किसी भी प्रकार का प्रोग्राम, त्यौहार या कोई भी कार्यक्रम में लोगों को इनविटेशन देने के लिए लोग कार्ड का इस्तेमाल करते हैं| और यह 12 माह आपको काम मिलता रहेगा| इससे काम को करके आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं|

दोस्तों इस बिजनेस को आप दो तरीके से कर सकते हैं| अगर आप डिजिटल तरीके से कार्ड की प्रिंटिंग करना चाहते हैं| तो आपको इसके लिए डिजिटल प्रिंटिंग मशीन की जरूरत होगी| जिसकी लागत काफी ज्यादा हो सकती है| अगर आप इस कार्ड की फिजिकल तरीके से और कम पैसे में प्रिंटिंग करना चाहते हैं| तो आपको फिजिकल प्रिंटिंग मशीन बनाना होगा| जो आपको बहुत ही कम लागत में प्रिंटिंग मशीन बनकर तैयार हो सकती है और इसके बाद आप कार्ड की छपाई कर सकते हैं|

और भी पढ़े…..How To Start Real Estate Business in Hindi रियल एस्टेट बिज़नेस क्या है 2022

how to start wedding card printing business

wedding-card-printing-business.webp

कार्ड प्रिंटिंग के लिए कौन-कौन से चीजों की जरूरत होती है जाने………

shadi-ka-card-Kaise-Chhapte-Hain: दोस्तों आप कार्ड प्रिंटिंग की दुकान को खोलना चाहते हैं और बिजनेस को करना चाहते हैं तो आपको इस बिजनेस से रिलेटेड कुछ सामान को खरीदना होगा|

1- कार्ड प्रिंटिंग फ्रेम: प्रिंटिंग फ्रेम की बात करें तो यह प्रिंटिंग फ्रेम आप मार्केट से रेडिमेंट खरीद सकते हैं| इसके एंगल मार्केट में मिल सकते हैं| अगर आप इस एंगल को बनवाना चाहते हैं| तो आप घर पर भी बनवा सकते हैं| बनवाने के बाद आपको एक प्लाईबूड में इस एंगल को सेट करना होगा|
2- फ्रेम शीशा: आपको कार्ड प्रिंटिंग फ्रेम के हिसाब से एक शीशा लेना होगा| जिसकी मदद से आप मैटर को फ्रेम पर एक्सपोज कर पाओगे|
3- डिकोडिंग पाउडर: जब हम अपने कार्ड की छपाई कर लेते हैं तो हम अपने मैटर फ्रेम को धोते हैं| जिसे धोते समय डिकोटिंग पाउडर को यूज कर सकते है| डिकोडिंग पाउडर जो अच्छे तरीके से मैटर को साफ कर देता है| और फ्रेम पहले जैसा दिखने लगता है|
4- नाइट्रो:
नाइट्रो को हम थिनर भी कहते हैं इसकी मदद से हम फ्रेम पर लगे कोटिंग को छुड़ाने में करते हैं| यह थिनर फ्रेम को अच्छी तरीके से साफ कर देता है|
5- सुपरकोट:
इस सुपरकोट की मदद से हम कोटिंग को तैयार करते हैं|
6- इमल्शन: इस इमल्शन की मदद से हम कोटिंग को तैयार करते हैं|
7- बटर पेपर: बटर पेपर का यूज हम मैटर को कंप्यूटर से प्रिंट करवाने के लिए करते हैं| मैटर का प्रिंट सिर्फ लेजर प्रिंटर के द्वारा बटर पेपर पर किया जाता है| जिसकी प्रिंटिंग काफी अच्छी दिखाई देती है|
8- कलर पेंट: आप अपने कार्ड के कलर के हिसाब से पेंट कलर को ले सकते हैं| किसी भी प्रकार का कलर आप अपने कार्ड पर यूज कर सकते हैं| जो आपको मार्केट में उपलब्ध मिल जाएंगे|
9- सैनिटाइजर: सैनिटाइजर का यूज़ हम कोटिंग तैयार करने के लिए करते हैं|
10- टेप: टेप का इस्तेमाल हम फ्रेम को ढकने के लिए करते हैं| ताकि पेंट फ्रेम से बाहर कार्ड पर ना लग जाए|

इन सभी सामानों को खरीदने के बाद आपको अपने कंप्यूटर में मैटर को तैयार कर लेना है| मैटर को तैयार करने के बाद आप उसे लेजर प्रिंटर के द्वारा बटर पेपर पर प्रिंट कर सकते हैं| प्रिंट करने के बाद आप फ्रेम पर इससे एक्सपोज करवा सकते हैं| एक्सपोज करवाने के बाद आप कार्ड की छपाई कर सकते हैं|

कार्ड प्रिंटिंग के बिजनेस को करने के लिए कितना पैसा लगता है how to start wedding card printing business

shadi-ka-card-Kaise-Chhapte-Hain: कार्ड प्रिंटिंग बिजनेस को करने के लिए आपको सबसे पहले ₹3000 से ₹4000 की लागत लगानी होगी| इसके बाद आप इस बिजनेस को कर सकते हैं| बहुत ही आसानी से इसकी प्रिंटिंग को किया जा सकता है| अगर आप कम लागत में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं| तो इस बिजनेस को जरूर करें|

निष्कर्ष: दोस्तों आज की इस पोस्ट में मैं शादी कार्ड प्रिंटिंग के बारे में बहुत ही विस्तार से बताया है| अगर यह पोस्ट आप लोगों को पढ़कर अच्छा लगा हो तो अपना कीमती राय कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर दें| धन्यवाद!

और भी जाने………

Follow on Google news

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments