Benefits of honey शहद के फायदे यह 5 गुण कई बीमारियों में रामबाण जाने इसके सही उपयोग तथा फायदे और नुकसान

Benefits of honey: दोस्तों शहद खाने के फायदे की बात करें तो यह कई बीमारियों के इलाज में उपयोगी माना जाता है| यही कारण है कि प्राचीन काल से ही लोग औषधि के तौर पर इसका सेवन करते हैं| आज के समय में लोग मुख्य रूप से इसे त्वचा में निखार लाने, पाचन ठीक रखने, इम्यूनिटी पावर बढ़ाने और वजन कम करने आदि के लिए शहद का उपयोग करते हैं|

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

शहद के फायदे: इसके अलावा शहद (honey) में एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं| जिसकी वजह से घाव को भरने में या चोट से जल्दी आराम दिलाने में यह बहुत उपयोगी है| शहर में बहुत सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं| जिसमें शहर जरूरी पोषक तत्व, खनिजों और विटामिनों का भंडार है|

और भी पढ़े…..chia seeds क्या है? उसके क्या-क्या फायदे और नुकसान जाने

रोज एक चम्मच शहद खाने के फायदे Benefits of honey

शहद खाने के गुण: दोस्तों शहद में मुख्य रूप से फ्रक्टोज पाया जाता है| इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, नायसिन, विटामिन B 6, विटामिन C और एमीनो एसिड पाया जाता है एक चम्मच यानी 21 ग्राम शहद में लगभग 64 कैलोरी और लगभग 17 ग्राम शुगर यानी कि फ्रक्टोज, ग्लूकोज, सुक्रोज एवं माल्टोज होता है| शहर में फैट फाइबर और प्रोटीन बिल्कुल भी नहीं पाया जाता है |

और भी पढ़े…..pregnancy symptoms in Hindi गर्भावस्था के लक्षण हिंदी में जाने

शहद कौन-कौन सी बीमारियों में काम आता है?

खांसी से आराम: दोस्तों अगर आपकी खांसी काफी लंबे समय से आ रही है और वह ठीक नहीं हो रही है| तो आप शहद का इस्तेमाल करें यह खांसी से आराम दिलाने के लिए असरदार घरेलू औषधि है| शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण को और बढ़ने से रोकता है| साथ ही यह कप को पतला करता है जिसे आसानी से बाहर निकल आता है| खासतौर से जो लोग सुखी खांसी से परेशान रहते हैं उन्हें शहद से जल्दी आराम मिलता है|

benefits of honey for skin: शहद त्वचा के जलने और कटने पर बहुत ही लाभकारी माना जाता है| शहद में महजुद एंटीसेप्टिक गुण जले हुए हिस्से को ठीक करने में जल्दी मदद करते हैं| और त्वचा को संक्रमण से भी बचाते हैं| अगर आपके त्वचा में हल्की सी खरोच आ गई है या कोई हिस्सा मामूली रूप से जल गया है| तो उस हिस्से पर शहद लगाएं यह जलन को कम करता है और उस हिस्से में संक्रमण को रोकता है|

वजन कम करे: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि shahad ke fayde HONEY में वसा बिल्कुल भी नहीं पाया जाता है| यह वजन को नियंत्रित रखने के साथ-साथ शरीर के कोलेस्ट्राल लेवल को भी कम करता है| इसीलिए नियमित रूप से शहद का सेवन करें| रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर उसका सेवन करें| इसको पीने के आधे से 1 घंटे तक कुछ भी ना खाएं| आप इस मिश्रण में आधे नींबू का रस भी मिला सकते हैं|

और भी पढ़े…..khajur khane ke fayde खजूर खाने से ब्लड शुगर, त्वचा और बालों के साथ जाने 10 फायदे और नुकसान

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए: शहद में जरूरी एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा काफी ज्यादा होती है| इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं| और दिल से जुड़ी कई तरह की बीमारियों से बचाव करते हैं| इसके अलावा शहद का मुख्य काम शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है| आपके शरीर के इम्यूनिटी पावर मजबूत होने से कई तरह के संक्रामक बीमारियों से बचाव होता है|

कब्ज से राहत: कब्ज से राहत दिलाने में शहद लाभकारी शहर शरीर में फ्रुक्टोज के अवशोषण को कम करती है| इस वजह से आप इसका उपयोग कब्ज को दूर करने में भी कर सकते हैं| कब्ज से आराम दिलाने के अलावा यह पेट फूलने और गैस की समस्या से भी आराम दिलाता है| कब्ज से आराम पाने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास हल्के गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर उसका सेवन करें| इससे आपकी कब्ज की समस्या दूर होगी और Benefits of honey शरीर को ताकत मिलेगी|

और भी पढ़े…..काजू खाने के फायदे कब और कैसे खाए जाने इसके सही तरीके

शहद खाने से नुकसान (side effects of honey)

side effects of honey on face: शहद एक आयुर्वेदिक औषधि है लेकिन अगर हम इसका नियमित रूप से और सही तरीके से सेवन नहीं करते हैं| तो यह हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है| दोस्तों अगर हम शहद का जादा इस्तेमाल करते हैं तो हमारी छोटी आंत पर इसका असर देखने को मिल सकता है| क्योंकि शहर के अंदर मौजूद पोषक तत्वों को छोटी आंत अवशोषित करती है| जिससे छोटी आंत पर असर हो जाता है|

शहद से खून बनता है जिससे आपको कमजोड़ी और पसीना भी आ सकता है| इसके अलावा अगर आप रोजाना शहद का सेवन करते हैं तो आपको जी मिचलाना और उल्टी भी हो सकती है| अगर आप ज्यादा शहद का सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर के कैलोरी का मात्रा बढ़ाने लगता है| शहद का अधिक सेवन करने से पेट में सूजन की समस्या हो सकती है| आपको अगर डायबिटीज की प्रॉब्लम है तो आप आपको शहद का सेवन नहीं करना चाहिए| अगर आप शहद का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर को नुकसान और एलर्जी जैसी प्रॉब्लम हो सकती है|

और भी पढ़े…..anjeer khane ke fayde अंजीर बनाए ऊर्जावान कमजोरी को करे दूर पुरुषों के सेक्सुअल ताकत के लिए रामबाण

Follow on Google news

Leave a Comment